HomeUttarakhandAlmoraभारत का G20 की अध्यक्षता करना, इतिहास का सबसे गौरवशाली पल

भारत का G20 की अध्यक्षता करना, इतिहास का सबसे गौरवशाली पल

ADVERTISEMENTS

📌 गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में Y20 चौपाल

पनुवानौला/अल्मोड़ा। ”भारत को मिली ग्लोबल-20 की अध्यक्षता” के अंतर्गत आयोजित Y20 चौपाल कार्यक्रम का आज गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला अल्मोडा़ में आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रेम सिंह धामी (प्रवक्ता भूगोल विभाग) द्वारा जलवायु परिवर्तन, आपदा जोखिम में कमी व स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना विषय पर छात्रों के बीच जानकारी साझा की।

कार्यक्रम संयोजक राजन चंद्र जोशी ने कहा हम सब गौरवशाली हैं कि हमने इस युग में जन्म लिया है। जिसमें भारत को स्वाधीनता के 75 वर्षों बाद G20 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रदेश सयोंजक नीरज पंत ने कहा कि आज पूरे देश में छोटे-छोटे स्थानों पर चौपाल के माध्यम से G20 के विषय में लोगों तक जागरूकता पहुचाने का कार्य कर रहा हैं।

Y20 चौपाल कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नीरज पंत व कार्यक्रम संयोजक राजन जोशी व जिला मीडिया प्रभारी चंदन सिंह मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष दयाल पांडे, राकेश भट्ट, ग्राम प्रधान मेलकांडे प्रकाश पांडे, हेम पांडे, बब्लू व अन्य सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।

क्या आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह ख़बर आपके लिए ही है

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments