HomeBreaking NewsSports : भारत की मिक्स टीम ने हासिल किया रजत पदक, शानदार...

Sports : भारत की मिक्स टीम ने हासिल किया रजत पदक, शानदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

कॉमनवेल्थ बैडमिंटन मिक्स टीम चैंपियनशिप (Commonwealth Badminton Mix Team Championship) में भारत ने रजत पदक हासिल किया है, जो कि भारत की मिक्स टीम को मिला है।

Birmingham, England में चल रही प्रतियोगिता में गत दिवस भारत को फाइनल में मलेशिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। इसमें भारत को मिक्स टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में लक्ष्य सेन को आराम दिया गया था, जिन्होंने सेमी फ़ाइनल में सिंगापुर के वर्ल्ड नंबर एक लो किन को हराया था। भारत की तरफ से केवल सिन्धु ने अपना एकल मैच जीता है। सात्विक व चिराग की जोड़ी को पुरुष युगल में, तेरेशा जोली व गायत्री गोपीचंद की जोड़ी महिला युगल में तथा श्रीकांत पुरुष एकल में हार गए। वहीं एकल मुकाबले आज से शुरू हो गये हैं। लक्ष्य सेन को पहले मैच में बाई मिली है। इधर लक्ष्य सेन व भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाडि़ओं व खेल प्रेमिओं ने संपूर्ण टीम को रजत पदक जीतने पर शुभकामना दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments