HomeUttarakhandBageshwarअर्थव्यवस्था के क्षेत्र में दुनिया की पांचवीं शक्ति बना भारत: धामी

अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में दुनिया की पांचवीं शक्ति बना भारत: धामी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍🏻 मुख्यमंत्री बोले, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुलंदियों को छू रहा देश
✍🏻 गरुड़ में रोड शो व जनसभा, भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए मांगे वोट

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर): जिले के गरुड़ में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में दुनिया की पांचवी शक्ति बन गया है। भारत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य दलों का गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। मेलाडुंगरी हेलीपैड से भाजयुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को बाईक रैली के साथ टैक्सी स्टैंड गरुड़ तक लाए और इसके बाद रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री जनसभा में पहुंचे।

केडी पांडे रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबिधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में दुश्मनों को गोली का जवाब घर में घुसकर गोलों से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। सैनिकों के कल्याण का काम मोदी सरकार ने किया है। भगवान राम पहली बार अपने घर में रामनवमी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने समान नागरिक संहिता लागू की। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने का काम कर रही है। हमने कठोर नकल विरोधी कानून बनाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हमने दो साल में रिकॉर्डतोड़ नौकरियां दी हैं। अब गरीबों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब एक युवा चार-चार परीक्षाएं पास कर रहा है। उन्होंने कई उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हम समर्पित होकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस को चुनाव के लिए कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। वह सिर्फ परिवारवाद को बढ़ा रही है। कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है। पांचों सीटों पर हम कमल खिलाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि इस बार मैं आपसे रिकॉर्डतोड़ मतदान करने के लिए कहने आया हूं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को कमल के फूल पर मुहर लगाकर अजय टम्टा को भारी मतों से विजय बनाएंगे।

सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, भारतमाला आदि क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से काम हुए हैं। उन्होंने विकसित भारत बनाने व विकास के नाम पर वोट देने की अपील की। सभा का संचालन महामंत्री घनश्याम जोशी व डीके जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, पुष्पा आर्या, संजय परिहार जेसी आर्या, सुनील दोसाद,नंदन सिंह अल्मिया, देवेंद्र गोस्वामी, मंगल राणा, इंद्र सिंह बिष्ट, राजू नेगी, हरीश रावत, नवीन खोलिया, दीपक खुल्बे, अभय नेगी, कैलाश खुल्बे, विनोद भट्ट,रमेश जोशी, हेम रावत, रोहित कुमार, दीपा आर्या, सुनीता आर्या,रेखा गोस्वामी, उमा बिष्ट, भावना दोसाद सुबोध लाल साह, प्रकाश साह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सीएम को हुड़का व कौसानी की चाय की भेंट

गरुड़: जनसभा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम को विशाल फूलमाला पहनाई। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सीएम को कुमाउनी वाद्य यंत्र हुड़का व जिपंस जनार्दन लोहुमी ने कौसानी की चाय भेंट की।
भीड़ देख गदगद हुए धामी

गरुड़: जनसभा में भीड़ देखकर सीएम धामी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि इस बार अजय टम्टा को इतने वोट पड़ेंगे कि वे अपना पिछला रिकॉर्ड ही तोड़ देंगे।
बंदरों की समस्या से मिलेगी निजात

गरुड़: जनसभा में मुख्यमंत्री ने कत्यूर घाटी में बंदरों की बढ़ती समस्या को स्वीकारा। उन्होंने कहा कि बंदरों की समस्या गंभीर है। बंदरों से निपटने के लिए तेजी से काम हो रहा है। शीघ्र समस्या से निजात मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments