HomeBreaking Newsभारत ने पहली बार सेमी फाइनल में स्थान बनाकर इतिहास रचा

भारत ने पहली बार सेमी फाइनल में स्थान बनाकर इतिहास रचा

ADVERTISEMENTS

✒️ एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप

सीएनई रिपोर्टर/यूएई (UAE) में चल रही एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने लगातार चौथी जीत के साथ सेमी फाइनल में स्थान बना लिया है।

गत दिवस भारत ने हांगकांग चाइना को 3-2 से हराकर पहली बार सेमी फाइनल में स्थान बनाकर इतिहास रचा। भारत ने 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से विजय प्राप्त की। पुरुष एकल में लक्ष्य को व मिश्रित युगल में ईशान भटनागर व तनीषा को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन पीवी सिंधु ने महिला एकल, ध्रुव कपिला व चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल व गायत्री गोपीचंद व ट्रेसा जॉली की जोड़ी ने महिला युगल मैं जीत दिलाकर हांगकांग चाइना को 3-2 से हरा दिया। आज भारत का मुक़ाबला सेमी फाइनल में चाइना से होगा।

भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं ने भारतीय टीम व उनके कोच डीके सेन को बधाई देते हुए सेमी फाइनल हेतु शुभकामनायें दी हैं।

गरीब रथ एक्सप्रेस अब नए रूट और नए समय-सारिणी से चलेगी | Garib Rath
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments