HomeUncategorizedब्रेकिंग न्यूज : राबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंची इन्कम टैक्स की टीम,...

ब्रेकिंग न्यूज : राबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंची इन्कम टैक्स की टीम, पूछताछ जारी

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। बेनामी संपत्ति केस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस भेजा था, लेकिन वह आयकर दफ्तर नहीं पहुंचे। इसके बाद अफसर सीधे रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंच गए और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित सुखदेव विहार वाले दफ्तर पर रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग की टीम, रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर और फरीदाबाद जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।

आरोपों के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा की फर्म सनलाइट हॉस्पिटैलिटी ने राजस्थान के बीकानेर में जमीन घोटाला किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, वाड्रा के स्वामित्व वाली स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 69.55 हेक्टेयर जमीन 72 लाख रुपये में खरीदी थी और फिर इसे एलेगेनी फिनलेज़ को 5.15 करोड़ रुपये में बेच दिया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments