HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : वनाग्नि रोकने को इंसीडेंट रिस्पॉस टीम (Incident Response Team) सक्रिय

बागेश्वर : वनाग्नि रोकने को इंसीडेंट रिस्पॉस टीम (Incident Response Team) सक्रिय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिले में वनाग्नि रोकने के लिए बनाई गई इंसीडेंट रिस्पॉस टीम सक्रिय हो गई है।

अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनीत कुमार ने कहा कि परगना स्तर पर गठित आईआरटी टीम अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत वनाग्नि संबंधित घटना घटित होने पर अपने अधीनस्थ फील्ड स्तरीय कार्मिकों, अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करेगी। कुमार ने परगना अंतर्गत वनाग्नि संबंधित घटना को नियंत्रित करने हेतु तहसील, विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, ताकि वनाग्नि, आपदा जैसी घटना की सूचना का त्वरित आदान-प्रदान हो सकें व अग्नि पर काबू पाया जा सकें।

वनाग्नि संबंधित घटना घटित होने पर नामित आईआरटी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मॉनिटिरिंग का कार्य करते हुए वनाग्नि घटना के नियंत्रण के संबंध में विचार-विमर्श व वनाग्नि घटनाओं को नियंत्रित करने के संबंध में प्रतिदिन परगना स्तर पर बैठक आयोजित करेंगे। इसकी सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम, जिला कार्यालय व प्रभागीय वनाधिकारी को भी देना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments