HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: गुरुकुल शोले में गौ कृपा महिला पौधालय का शुभारंभ

Almora News: गुरुकुल शोले में गौ कृपा महिला पौधालय का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
निकटवर्ती कटारमल से समीप स्थित गौ सेवा न्यास गुरुकुल शोले की पहल पर आज प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने गौ कृपा महिला पौधालय गुरुकुल शोले की नर्सरी का शुभारंभ किया।

इस मौके पर श्री यादव ने महिला समूह व उपस्थित लोगों को सम्बेधित करते हुए कहा कि आज के दौर में गौशाला के साथ पौधालय स्थापित करने से गौशाला को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गौवंश की ब्रीड में मिलावट हो रही है, उससे भविष्य में अच्छी नस्ल की गायें मिलना कठिन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि खेती किसानी का वनों से गहरा सम्बन्ध हैं। इससे इकोसिस्टम बनता है। उन्होंने गौशाले की गायों को गौ ग्रास भी खिलाया।

इस मौके पर चन्द्रमणी भट्ट ने कहा कि चारा पत्ती विकास करना जरूरी है। सभा का संचालन सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया। सभा को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित के प्रो. स्वपनिल श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य हेम चन्द्र जोशी, मोहन काण्डपाल, प्रो. विकास शर्मा, ग्राम प्रधान कटारमल बलबीर सिंह बिष्ट ने भी सम्बोधित किया। वहीं रेंजर मोहन राम ने कहा कि वह नर्सरी को सहयोग प्रदान करेंगे। इस मौके पर कमला कैड़ा, वन दरोगा पूरन सिंह बसेरा, वन बीट अधिकारी त्रिभुवन उपाध्याय व पूरन चन्द्र तिवारी आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments