HomeUttarakhandBageshwarपार्टी कार्यालय में नये जिलाध्यक्ष को कुर्सी पर बिठाया और सौंपा कार्यभार

पार्टी कार्यालय में नये जिलाध्यक्ष को कुर्सी पर बिठाया और सौंपा कार्यभार

ADVERTISEMENTS

— बागेश्वर में भाजपा के नये जिलाध्यक्ष का स्वागत
— सभी को साथ लेकर निभाउंगा दायित्व: फर्स्वाण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण का आज का यहां पार्टीजनों ने भव्य स्वागत किया। यहां पार्टी कार्यालय में निर्वतमान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और उन्हें जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाकर कार्यभार सौंपा।

भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना ही उनका पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उस विश्वास पर वह खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे और अपने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन के लोगों के साथ बैठक कर कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान आदर्श कठायत, राजेन्द्र परिहार, संजय परिहार, गोपाल किरमोलिया, रमेश तिवारी, धीरेंद्र परिहार, रतन रामनानी, महेश बिष्ट, डीके जोशी, नितिन जोशी, भास्कर तिवारी, प्रकाश साह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments