HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: लाकडाउन में प्रवासी भाईयों ने स्वरोजगार जमाया और उस पर...

Bageshwar News: लाकडाउन में प्रवासी भाईयों ने स्वरोजगार जमाया और उस पर बरसात ने कहर बरपाया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
चार दिनों से हो रही लगातार बरसात से जनपद में कई स्थानों में व्यापक नुकसान हुआ है। बरसात ने लाकडाउन के बाद अपना व्यवसाय कर रहे प्रवासी भाइयों के रोजगार पर कहर बरसाया है। प्रवासी भाइयों ने जिलाधिकारी से आपदा प्रबंधन के उपाय किए जाने की मांग की है।
गत वर्ष लाकडाउन के दौरान जौलकांडे के निवासी ललित लोहुमी व भास्कर लोहुमी बेरोजगार हो गए थे। तब सरकार के आहवान पर उन्होंने गांव में ही अपना रोजगार स्थापित किया। जिसमें एक भाई ने शाक-भाजी उत्पादन को अपना रोजगार बनाया तो होटल मैनेजमेंट किए हुए दूसरे भाई ने गांव में रेस्टोरेंट खोला। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने प्रवासियों का हौंसला बढ़ाया और स्वयं रेस्टोरेंट का शुभारंभ कर विद्युत व्यवस्था कराई। जिसके बाद से प्रवासी का हौंसला बढ़ा तथा उनके द्वारा रेस्टोरेंट का विस्तार किया। गत दिनों से हो रही बरसात से रेस्टोरेंट के समीप भूस्खलन हुआ है जिससे उसके रेस्टोरेंट में इसका असर पड़ा है तथा खतरा बना हुआ है। वहीं शाक-भाजी का उत्पादन कर रहे भास्कर लोहनी के खेतों में भी काफी भूस्खलन हुआ है। जिससे उसकी आय में असर पड़ा है। भास्कर लोहनी व ललित लोहनी ने जिलाधिकारी से आपदा रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की मांग की है।कहा कि उन्होंने इसकी सूचना जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी है। कहा कि उनके पास भूस्खलन रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने के लिए धन नहीं है यदि प्रशासन व सरकार ने मदद नहीं की तो उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments