HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: औचक चेकिंग में 93 लपेट में आए, 45 हजार जुर्माना...

Almora News: औचक चेकिंग में 93 लपेट में आए, 45 हजार जुर्माना वसूला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शुक्रवार सांय पुलिस के ‘इवनिंग स्टॉर्म’ अभियान के तहत चेकिेंग में जिले में कुल 93 लोग लपेटे में आए। जिनका चालान कर जुर्माना वसूला गया। कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और दो वाहन सीज कर लिये।

जिले में एसएसपी प्रदीप कुमार राय के सख्त निर्देश पर ‘इवनिंग स्टाँर्म’ अभियान के तहत जगह—जगह पुलिस की चेकिंग जारी है। इसी क्रम में गत सायं पुलिस ने जिलेभर में कुल 35 लोग ऐसे पकड़े, जो होटल, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर या तो शराब पी रहे थे या पिला रहे थे। जिनका चालान किया गया। इसके अलावा बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 58 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई और 02 वाहन सीज किए। अभियान के दौरान कुल 45,000 रूपये जुर्माना वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments