HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Braking: लो! यहां सांसद, मंत्रियों व हरिद्वार प्रशासन के पुतले चुल्लू...

Bageshwar Braking: लो! यहां सांसद, मंत्रियों व हरिद्वार प्रशासन के पुतले चुल्लू भर पानी में डूबे, कुंभ में कोरोना टेस्टिंग की गड़बड़ी को लेकर उबाल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


हरिद्वार में कुंभ के दौरान कोरोना टेस्टिंग में गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर युकां कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने यहां आज सांसद, मंत्रियों व हरिद्वार प्रशासन के पुतले को चुल्लू भर पानी में डुबाया। वहीं धरना—प्रदर्शन करते हुए सभा की। जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आम आदमी के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने मंत्रियों से इस्तीफा देने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को स्वराज भवन स्थित गांधी मूर्ति के समीप एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सांसद, मंत्रियों तथा प्रदेश सरकार के इशारे पर ही कुंभ में फर्जीवाड़ा हुआ है। कोरोना टेस्टिंग में बड़ी मात्रा में गड़बड़ी हुई है। खुलासा होने के बाद भी सरकार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की मनमानी को युकां सहन नहीं करेगी। इसके बाद उन्होंने सांसद, मंत्री तथा हरिद्वार प्रशासन के पुतले को चुल्लू भर पानी में डूबाकर विरोध जताया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, सुनील पांडेय, नईम खान आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments