HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : बिंदुखत्ता में भाजपाइयों ने मंत्रीमंडल गठन पर मनाई खुशी

लालकुआं न्यूज : बिंदुखत्ता में भाजपाइयों ने मंत्रीमंडल गठन पर मनाई खुशी

लालकुआं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल गठन के बाद आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में जश्न मनाया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण करते हुए जमकर आतिशबाजी की साथ ही तीरथ सिंह रावत कैबिनेट के विस्तार पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को बधाइयां दीं ।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन में परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जिसके तहत नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उर्जा के साथ कार्य किया जाएगा। साथ ही विकास की गंगा को और अधिक तेजी के साथ बढ़ाया जाएगा। वहीं उन्होंने बंशीधर भगत सहित पूरे कैबिनेट विस्तार पर शुभकामनाएं देते हुए सभी कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीरथ जिंदाबाद के नारे लगाए ।
इस दौरान युवा नेता शेखर सम्मल, लालकुआँ मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया, करन सिंह कोरंगा, विनोद श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, कमल, लवली गिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments