Almora/Bageshwar: अल्मोड़ा में पुलिस परिवारों के बच्चों ने दिखाया हुनर का जादू, तो बागेश्वर में पुलिस परिवारों की महिलाओं ने नृत्य में बिखेरी प्रतिभा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
उत्तराखंड पुलिस वाईब्स वैलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक कोरोनाकाल में पुलिस परिवारों का पूरा ख्याल रखे हुई हैं। संकट की इस घड़ी में पुलिस परिवारों खुश, मानसिक व शारीरिक रुप से तंदरुस्त रखने के लिए विविध रचनात्मक गतिविधियां आनलाइन जारी रखे हुई हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस परिवारों के बच्चों के आनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गई जबकि बागेश्वर में पुलिस परिवारों की महिलाओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
UPWWA की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक की पहल पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा इस विषम परिस्थिति में पुलिस परिवार के बच्चों व महिलाओं को तनावमुक्त रखने के लिए ड्राइंग, निबन्ध, कविता, नाटक आदि प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया। जिसमें बच्चों उत्साहित होकर बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें 52 बच्चों ने हिस्सा लिया। एक नन्हा 4 वर्षीय बालक सभी के आकर्षण का केंद्र रहा, प्रणव पाठक नामक इस बालक ने उत्तराखंड पुलिस के बाल सिपाही के रुप में मिशन हौसले के कार्यों से संबंधित सुंदर प्रस्तुति दे डाली। इन सभी प्रतिभागियों को UPWWA की जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
नृत्य में प्रेमा तिवारी ने मारी बाजी
बागेश्वर: UPWWA की पहल पर बागेश्वर जनपद में पुलिस कार्मिकों के परिवरों की महिलाओं के लिए UPWWA की जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नेहा डांस एकेडमी में माह अप्रैल से नृत्य कला सीखी जा रही है। इस बीच लाॅकडाउन के चलते ऑनलाइन नृत्य कक्षाएं चलाई जा रही थी। मई माह के साथ ऑनलाइन नृत्य कक्षाएं पूरी होने पर आनलाइन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रेमा तिवारी पत्नी जितेन्द्र तिवारी प्रथम, नीलम मलड़ा पत्नी कैलाश मलड़ा व अनीता पत्नी महेश कुमार द्वितीय तथा सुनीता बिष्ट पत्नी राजेन्द्र सिंह बिष्ट तृतीय रहीं। जिसमें पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए नेहा डांस एकेडमी ने ऑनलाइन नृत्य प्रशिक्षण आयोजित किया है।
अल्मोड़ा कोरोना अपडेट : बृहस्पतिवार को 47 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
Big News : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका आंदोलन का बिगुल, हल्द्वानी—अल्मोड़ा में प्रदर्शन
Almora : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Uttarakhand Breaking News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
उत्तराखंड : सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल
हल्द्वानी : युवती को अकेली पा मकान मालिक ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार