HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: विविध गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा​ निखारी

Almora News: विविध गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा​ निखारी

जीआईसी हवालबाग में धूमधाम से मना प्रतिभा दिवस
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आज प्रतिभा दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्र—छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी, कीड़ा प्रतियोगिता व कविता वाचन आदि गतिविधियां की। इस मौके पर विद्यार्थियों को जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक—अभिभावक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कांडपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र—छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। ये कार्यक्रम विद्यार्थियों को जीवन में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. डीडी तिवारी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ—साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में समान रूप से भागीदारी करने का आह्वान किया। अटल टिंकरिंग लैब में विज्ञान प्रदर्शनी का मूल्यांकन करते हुए विद्यालय के प्रवक्ता व एटीएल इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए नवीनतम तकनीकों पर आधारित मॉडलों की सराहना की। विद्यालय के प्रवक्ता नवनीत कुमार पांडे ने विद्यार्थियों से लंबे अवकाशों में दिए ​जाने वाले गृह कार्य का महत्व समझाते हुए आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाशों में पूर्ण मनोयोग से यह कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता वाचन, नृत्य, गायन संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में डॉ. कपिल नयाल, नवनीत कुमार पांडे, तारा दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा हिमांती टम्टा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, गणेश पालनी, हरीश चंद्र व अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कपिल नयाल व मोती प्रसाद साहू ने किया।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments