HomeUncategorizedजरूरी सूचना : अल्मोड़ा का युवक रहस्यमय हालातों में लापता, कहीं दिखे...

जरूरी सूचना : अल्मोड़ा का युवक रहस्यमय हालातों में लापता, कहीं दिखे तो करें सूचित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे उसके परिजन चिंतित हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

लापता के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार माल गांव निवासी करन बिष्ट उर्फ बब्लू उम्र 29 साल पुत्र स्व. दिवान सिंह बिष्ट की यहां कोतवाली के निकट सब्जी की दुकान है। वह अंतिम बार शनिवार की दोपहर दानपुर भवन के पास बार में देखा गया था। इसके बाद से उसका कहीं कुछ पता नहीं चला है। परिजनों के अनुसार उसकी काफी ढूंढ—खोज की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे अनिष्ठ की आशंका से परिजन डरे हुए हैं। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि करन बिष्ट एक सब्जी विक्रता है और व्यापार मंडल का सदस्य है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि इसके बारे में कुछ पता चले तो तत्काल पुलिस या उन्हें सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments