HomeUttarakhandBageshwarअधेड़ की हत्या को लेकर पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

अधेड़ की हत्या को लेकर पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

ADVERTISEMENTS

हत्या के बाद पेड़ पर लटका दिया था शव

एसपी घोड़के ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। द्योनाई में हुई एक अधेड़ की हत्या के मामले में बैजनाथ पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जंगल में जाकर बारीकी से उस पेड़ के आसपास का जायजा भी लिया, जहां मृतक का शव लटकाया गया था।

पुलिस अधीक्षक घोड़के शनिवार को दलबल के साथ द्योनाई पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बैजनाथ पुलिस ने इस मौके पर कई संदिग्धों से कड़ी पूछताछ भी की। पुलिस को अब अहम सुराग भी हाथ लग गए हैं।

द्योनाई निवासी भूपाल सेन पुत्र अमर सेन उम्र 53 वर्ष की गत दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक का शव घर से दो किमी दूर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की प्रत्येक एंगल से जांच कर रही है।अब तक आधे दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मृतक के स्वजनों ने शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

एसपी ने बताया कि शीघ्र हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह, थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिंह नगरकोटी, थानाध्यक्ष कौसानी दिनेश चंद्र पंत, एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन, महिला प्रभारी मीना रावत, डंगोली चौकी प्रभारी महेश चंद्र आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments