HomeBreaking NewsCCTV फुटेज से मिले अहम सुराग, पति—पत्नी गिरफ्तार, खुला यह राज़

CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग, पति—पत्नी गिरफ्तार, खुला यह राज़

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने अपने तमाम मुखबिर सक्रिय कर दिए। हर तरफ पूछताछ की और लगातार CCTV फुटेज खंखाले। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद ही नहीं थी। कुछ सीसीटीवी फुटेज से चोरी के अहम सुराग हाथ लगे। फिर एक सूचना मिलने के बाद एक दंपत्ति को पूछताछ के लिए उठा लिया गया। इस दौरान पति—पत्नी ने सारे राज भी उगल दिए। जिनको सुन पुलिस भी हैरान है।

पति—पत्नी गिरफ्तार : जानकारी के मुताबिक नैनीताला जिले के लालकुआं में पुलिस ने चोरी के मामले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस को बड़ी मात्रा में चोरी के जेवरात और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकार लालकुआं संगीता ने आज इस मामले का खुलासा किया।

यह था घटनाक्रम

दरअसल, हल्दूचौड़ निवासी हेम चंद्र जोशी ने 4 मार्च और चंदन सिंह बिष्ट ने 18 अप्रैल को लालकुआं कोतवाली में एक तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि जब वे लोग घर से बाहर गए हुए थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

ऐसे हाथ लगे चोर पति—पत्नी

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई। हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी ने इलाके में लगे करीब 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर पुलिस को चोरों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे। वहीं शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बेरीपड़ाव इलाके में मंदिर के पास दंपति किसी को सोने का लॉकेट बेच रहे है, हो सकता है कि ये हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुई चोरियों में शामिल हो।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूर्वी दिल्ली निवासी मुनेंद्र सिंह उर्फ निक्कू और उसकी पत्नी अनुष्का को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस को बताया कि उन्होंने ही हल्दूचौड़ इलाके में बीते दिनों चोरी की थी।

फेरी लगाने के बहाने करते थे रेकी

यह पति—पत्नी फेरी लगाने के बहाने घरों की रेकी किया करते थे। मुनेंद्र हल्दूचौड़ के गोपीपुरम इलाके में किराए के घर में अपनी पत्नी के साथ रहता है। कुछ समय पूर्व पंचायत घर के पास कपड़े की अस्थाई दुकान भी लगाई थी। दोनों पति-पत्नी फेरी करने के बहाने आसपास के घरों की रेकी भी करते थे और जिन घरों में ताले लगे दिखते थे, उन्हें रात में अपने पास रखे औजारों के माध्यम से तोड़कर घर में घुस जाते थे।

मुनेंद्र घर में दाखिल होता, पहरेदारी करती अनुष्का

पुलिस के मुताबिक मुनेंद्र घर में अंदर जाकर चोरी करता था, जबकि उसकी पत्नी अनुष्का बाहर से नजर रखती थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने चोरियों शुरू कर दी थीं।

यह हुई बरामदगी

इस चोर दंपति के पास से चोरी की गई 40 हजार की नगदी और 4 लाख रुपए का कीमती सामान बरामद हुआ है। कई तोले सोने चांदी के जेवरात भी मिले हैं। लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद हुआ है।

पति—पत्नी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments