HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज में अवैध वीजा फाइलिंग सेंटरों की बाढ़

सितारगंज में अवैध वीजा फाइलिंग सेंटरों की बाढ़

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। लोगों को विदेश भिजवाने के नाम पर शहर में खुलेआम ठगी हो रही है। जगह-जगह कथित रूप से वीजा फाइलिंग सेंटर खोलकर बैठे तमाम लोग आसान तरीके से फाइलें पास कराकर गारंटी के साथ विदेश भिजवाने का झांसा देकर खुले आम लोगों को ठग रहे हैं। किच्छा मार्ग, खटीमा मार्ग व बिज्टी मार्ग पर ऐसे अपंजीकृत बीजा फाइलिंग सेंटरों की बाढ़ सी आई हुई है। उनके बड़े-बड़े आकर्षक बोर्ड भी अधिकारियों को नजर नहीं आ रहे हैं।सूत्र बताते हैं कि सेंटर संचालक कागज तैयार करवाने के नाम पर ही विदेश जाने को लालायित लोगों की अच्छी तरह जेब झाड़ लेते हैं, बाबजूद इसके फीस काम होने के बाद लेने का दावा करते हैं। यानी मोटी रकम ऐंठने के बाद भी फीस बकाया रह जाती हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments