HomeUttarakhandAlmoraअवैध खनन, आकांक्षा ने सीएम पर साधा निशाना, लगाये बड़े आरोप,...

अवैध खनन, आकांक्षा ने सीएम पर साधा निशाना, लगाये बड़े आरोप, पढ़िये ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कांंग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड की मीडिया कार्डिनेटर आकांक्षा ओला ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने आज अल्मोड़ा में बकायदा प्रेस वार्ता कर प्रदेश में चल रहे अवैध खनन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में एक वर्ष भी उत्तराखंड की डबल इंजन की धुंआ छोड़ सरकार अपने खनन राजस्व के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई। इसका एक मात्र कारण खनन प्रेमी मुख्यमंत्री के संरक्षण में हो रहा अवैध खनन है।

उन्होंने कहा कि 2021 की खनन नीति जिसके तहत समतलीकरण के नाम पर प्राईवेट लोगों को बिना टेंडर जारी किए खनन के पट्टे आवंटित कर दिए गए, जिसे हाईकोर्ट ने भी असंवैधानिक माना है और तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा सरकार ने इसके लिए भारत सरकार की अनुमति भी नहीं ली, जिसे लेना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने से कुछ दिन पूर्व ही खनन प्रेमी मुख्यमंत्री ने अपने जनसम्पर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट को फिर से बहाल कर दिया। नंदन सिह बिष्ट को बागेश्वर में खनन सामग्री के साथ पकड़े गये डंपर को छोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने के लिए हटाया गया था। उनकी पुनः बहाली अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पर तो उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवध खनन का आरोप लगाया। लोहाघाट के एसडीएम ने जब खनन माफिया की नकेल कसी तो खनन प्रेमी मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा आहत हो गयी और जनभावनाओं की अनदेखी कर उनका तत्काल प्रभाव से तबादला तक कर दिया तो ये अवैध खनन प्रेमी नहीं तो और क्या है। प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments