HomeBreaking Newsनैनीताल : मुक्तेश्वर में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण ! मुख्य...

नैनीताल : मुक्तेश्वर में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण ! मुख्य सचिव के समक्ष रखा मामला

ADVERTISEMENTSAd

⏩ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ​का मुक्तेश्वर का दौरा

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू आज विकासखंड रामगढ़ के मुक्तेश्वर में पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय कारोबारियों ने उनका ध्यान क्षेत्र में तेजी से हो रहे अवैध निर्माणों की ओर भी आकर्षित किया।

मुक्तेश्वर में पर्यटन की अपार संभावनाएं

मुख्य सचिव ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में मुक्तेश्वर क्षेत्र पर्यटन के रूप में उभर कर आ रहा है। मुक्तेश्वर मे पर्यटन की आपार संभावना हैं। पहाड़ों की वास्तविक सुंदरता बनी रहे इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने पनीर फैक्ट्री का अवलोकन भी किया।

कारोबारियों से मिले मुख्य सचिव

चीज फैक्ट्री के मालिक वीरेंद्र चौहान ने सचिव को तैयार पनीर की विशेषता, गुणवत्ता तथा स्थानीय लोगों को मिल रहे रोजगार के विषय में बताया। इसके अलावा दीयो दी ऑर्गेनिक विलेज रिजॉर्ट मुक्तेश्वर के संचालक प्रवीण शर्मा ने मुख्य सचिव को क्षेत्र की अनेक समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र में जिस तरह से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं उसे रोकने की अति आवश्यक है, ताकि क्षेत्र की जो सुंदरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण से सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। शर्मा जी ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पार्किंग आदि को लेकर भी जानकारी दी।
डीएम को करायें सूची उपलब्ध

मुख्य सचिव ने श्री शर्मा को क्षेत्र की समस्याओं की सूची जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन समस्याओं पर का समाधान किया जा सके और क्षेत्र में पर्यटन की आपार संभावना को देखते हुए मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा सके।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दी यह जानकारी

इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने मुख्य सचिव को विस्तृत रूप से क्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में 100 से अधिक प्लांटेशन के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक प्लांटेशन के निर्देश दिए गए हैं ताकि क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके और पलायन को रोका जा सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ प्रमोद कुमार, तहसीलदार तानिया रजवार, जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, होटल ऐसोशिऐशन के पदाधिकारी नागेंद्र अग्रवाल, विक्रम, सुदर्शन शाही, दीपक, प्रवीण शर्मा, गौरव के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Neem Karoli Baba – यहां आने से बदल गई बड़े बड़ों की किस्मत, जानें बाबा के चमत्कार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments