HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नशाखोरी पर लगायें अंकुश, चौकी इंचार्ज से मिला प्रतिनिधिमंडल

अल्मोड़ा : नशाखोरी पर लगायें अंकुश, चौकी इंचार्ज से मिला प्रतिनिधिमंडल

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर लगाम लगाने की मांग को लेकर धारानौला के व्यापारियों व नागरिकों का एक शिष्टमंडल धारानौला चौकी पहुंचा। जहां चौकी इंचार्ज ने नागरिकों की बैठक लेते हुए कहा कि आम जन के सहयोग से ही नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लग पायेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने चौकी इंचार्ज संजय जोशी को बताया कि क्षेत्र में इन दिनों नशाखोरी की गिरफ्त में युवा आ चुके हैं। नशाखोरी का अवैध व्यापार बढ़ने लगा है। नशे के व्यापारी नााबलिगों को भी इस ओर धकलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नशाखोरी पर अंकुश नहीं लगा तो नगर व्यापार मंडल अन्य सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर थाने का घेराव करेगा। जिस पर चौकी इंचार्ज एसआई जोशी ने कहा कि बिना लोगों के सहयोग के यह काम असम्भ है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी और इसके अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जनता को भी जागरूक होना चाहिए। घरों में अपने बच्चों की गतिवधियों पर भी हर किसी को नजर रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि धारानौला क्षेत्र एक सेंस्टिव जोन है और यहां स्टॉफ भी काफी कम है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए प्रयासरत है। हाल में एक—दो गिरफ्तारियां भी हुई थीं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यहां एक लैंड लाइन फोन लगना चाहिए और स्टॉफ बढ़ाये जाने की भी आवश्यकता है।

वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल, वीके भट्ट, दीप जोशी, राजेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल गुड्डू भट्ट, अशोक मस्यूनी, मनोज बिष्ट, चंदन, दया किशोर, दिनेश, उम्मेद सिंह, कमल वर्मा, हर्षवर्धन कर्नाटक, राजू आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments