HomeAgricultureSomeshwar News: किसानों की हाड़तोड़ मेहनत देखनी है तो आईये बोरारौघाटी! इधर...

Someshwar News: किसानों की हाड़तोड़ मेहनत देखनी है तो आईये बोरारौघाटी! इधर आलू की फसल समेटने की होड़, उधर मंगलगीत के साथ धान रोपाई का श्रीगणेश

दिनकर प्रकाश जोशी, सोमेश्वर


काश्तकारी में मशहूर सोमेश्वर की बोरारौघाटी में एक ओर आलू फसल समेटने का काम चल रहा है, दूसरी तरफ अब धान पौध तैयार होने के साथ ही चिलचिलाती धूप में धान रोपाई का श्रीगणेश हो गया है। धान रोपाई का दृश्य विहंगम है, तो तरीका व परंपरा अनूठी है।

महज आलू उत्पादन में ही नहीं बल्कि धान की खेती के लिए भी बोरारौघाटी प्रसिद्ध मानी जाती है। यह सब किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। जिसमें महिलाओं की अहम् भूमिका है, जो दिन—रात खेतीबाड़ी में जुटकर कृषि को चार चांद लगाती हैं और महिलाएं कृषि की रीढ़ हैं। उन्हीं की मेहनत का फल है कि चंद महीनों में क्षेत्र में धान के लहलहाते खेत मनोहारी दृश्य का अवलोकन कराते हैं। धान की खेती में काफी मेहनत पड़ती है।

ऐसे होते हैं खेत तैयार: पहले नहर द्वारा खेतों को पानी से लबालब किया जाता है। फिर खेत में जमी घास—फूस को बारीकी से हटाया जाता है। इसके बाद पुरुष बैल जोतकर दनाली से खेत को समतल करते हैं। तब जाकर रोपाई कार्य होता है।

एकता की​ मिशाल: धान रोपाई के दौरान एकता की मिशाल भी देखने को मिलती है। बारी—बारी से हर किसी के खेत में रोपाई होती है। गांव की महिलाएं एकजुट व कतारबद्ध होकर खेतों में धान की रोपाई करती हैं। यह सब आपसी मेल मिलाप से होता है। रोपाई के दौरान मंगलगीत व अच्छी फसल की कामना वाले गीत भी महिलाएं गाती हैं। जो एक परंपरा सी है।

जंगली जानवरों के आतंक का दुख: भले ही किसान खेतों में हाड़तोड़ मेहनत से फसल खड़ी करते हैं और अच्छी फसल की उम्मीद लगाए रखते हैं, मगर इस सबके बीच रात—दिन उन्हें खेती पर जंगली जानवरों के आतंक का दुख काफी सताता रहता है। बार—बार बंदर व जंगली सुअर फसलों को काफी क्षति पहुंचा रहे हैं। काश्तकारों की मंशा है कि ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत जंगली जानवरों के पहरे व उन्हें भगाने के लिए चौकीदार रखे जाते, तो काफी फसल बच सकती है।

Almora : फेसबुक से मिली फरियाद और पुलिस ने 40 किमी दूर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाया राशन, सब्जी व कपड़ा

Almora : जरूरतमंदों तक राशन, सब्जी आदि जरूरी सामग्री पहुंचाने के अभियान के साथ जनसेवा पर अडिग पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक

Almora : पांच महीने से बदहाल पड़ी नगर की जेल रोड, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने सांकेतिक प्रदर्शन कर चेताया

Almora : 9वीं व 11वीं कक्षा में बच्चों को फेल किए जाने का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया विरोध

Someshwar : किसानों की हाड़तोड़ मेहनत देखनी है तो आईये बोरारौघाटी! इधर आलू की फसल समेटने की होड़, उधर मंगलगीत के साथ धान रोपाई का श्रीगणेश

Almora : कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था को लेकर असंतोष, सीएम को ज्ञापन भेज उठाई विविध मांगें

Someshwar : शराब पीकर गांव में उत्पात मचाया और खुद पुलिस को झगड़ा होने की सूचना दे डाली, पुलिस ने दोनों किए गिरफ्तार, उसी गांव के दो अन्य शराबियों का चालान

Almora – आरोप : सकनियाकोट—दाड़िमखोला मोटर मार्ग से किया जा रहा अवैध लिंक मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों ने की प्रशासन से की शिकायत, सड़क निर्माण तत्काल रूकवाने की मांग

Almora : पूर्व दर्जा मंत्री पिलख्वाल ने कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से की मुलाकात, पूछी कुशलक्षेम ओर बंधाया ढांढस

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments