HomeUttarakhandBageshwarयुवाओं को नशे की गिरफ्त में डाला, तो कड़ा विरोध : प्रदीप...

युवाओं को नशे की गिरफ्त में डाला, तो कड़ा विरोध : प्रदीप टम्टा

ADVERTISEMENTS

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद टम्टा की प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। प्रदेश सरकार की आबकारी नीति पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे की गिरफ्त में डाल रही है। बगैर विज्ञप्ति जारी कर नई शराब की दुकानें आवंटित कर दी। इससे राजस्व का भी नुकसान हुआ है। कांग्रेस ऐसी नीति का विरोध करती है।

कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार की आबकारी नीति का कड़ा विरोध करती है। सरकार ने देवभूमि में शराब परोसने का काम किया है। इसमें भी मनमानी की है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बगैर विज्ञप्ति जारी कर मनमामने ढंग से दुकानें आवंटित कर दी। इससे राजस्व का भी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का दंश देश के लोगों को झेलना पड़ रहा है। महंगाई पर आज भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ललित फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments