HomeUttarakhandAlmoraICSE Board Result : कूर्मांचल एकेडमी का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

ICSE Board Result : कूर्मांचल एकेडमी का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

ADVERTISEMENTS

📌 10वीं में नकुल व मैत्री 96.4, 12वीं में दिव्यांश व निकिता ने पाए 93.50 प्रतिशत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के एकमात्र ICSE Board विद्यालय कूर्मांचल एकेडमी (Koormanchal Academy) के बच्चों ने इस साल भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आज जब आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ तो बच्चों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विद्यालय में आईसीएसई बोर्ड (ICSE Board) का 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। ज्ञात रहे कि यह स्कूल आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध नगर में एकमात्र स्कूल है।

यह रहा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट –

हाईस्कूल में 96.4 फीसद अंकों के साथ नकुल पांडे, मैत्री पुरोहित प्रथम रहे। इंटर में दिव्यांश भैसोड़ा और निकिता भट्ट 93.50 फीसद अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। 10 वीं में आयुष उप्रेती 95 प्रतिशत के साथ द्वितीय, नियति बिष्ट 94.2 प्रतिशत के साथ तृतीय रही। 12 वें में अक्षरा भट्ट 92.75 प्रतिशत के साथ द्विवतीय और आकाश बिष्ट 91 फीसद अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल परीक्षा में वर्तमान में स्कूल के 100 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 75 परीक्षार्थी थे।

गदगद दिखे टॉपर छात्र-छात्राएं

आज बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अच्छा आने पर कूर्मांचल एकेडमी (Koormanchal Academy) के सभी परीक्षार्थी खासे उत्साहित दिखाई दिये। वह अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दे रहे हैं। इन होनहार बच्चों ने आगे के लिए सपने भी देखे हैं। 12वीं में 93.50 फीसद अंक प्राप्त करने वाली निकिता भट्ट ने कहा कि वह मेडिकल की पढ़ाई कर भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है।

निकिता यहां वन विभाग में कार्यरत चंद्रशेखर भट्ट की पुत्री है। वहीं, उसकी माता अनिता भट्ट गृहणी हैं। वहीं 10वीं में विद्यालय टॉप करने वाले नकुल पांडे तल्ला थपलिया, लिंक रोड निवासी महेश चंद्र पांडे के पुत्र हैं। नुकल ने 96.4 फीसद अंकों के साथ स्कूल में संयुक्त रूप से टॉप किया है। उनके पिता आकाशवाणी अल्मोड़ा में कार्यरत हैं और माता हंसा पांडे गृहणी है।

इन स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां कैंसिल

लखनऊ की मेयर बनीं उत्तराखंड की सुषमा खर्कवाल | Sushma Kharkwal
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments