HomeNationalयूपी के नए गृह सचिव बनाए गए IAS दीपक कुमार

यूपी के नए गृह सचिव बनाए गए IAS दीपक कुमार

ADVERTISEMENTS

लखनऊ | IAS दीपक कुमार यूपी के नए गृह सचिव बनाए गए हैं। UP Government ने 3 IAS अफसर मनोज सिंह, देवेश चतुर्वेदी और दीपक कुमार का नाम निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। जिसमें से दीपक के नाम पर मुहर लगाई गई। 24 घंटे पहले चुनाव आयोग ने गृह सचिव संजय प्रसाद को पद से हटाने के आदेश दिए थे।

दीपक मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। वह 1990 बैच के IAS अफसर हैं। दीपक के पास मौजूदा समय में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा का चार्ज है। दीपक जालौन, गौतमबुद्धनगर, अयोध्या, कानपुर समेत कई जिलों के डीएम रह चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गृह सचिव बनाने के पीछे उनकी साफ छवि है। दीपक के पास अर्बन डेवलपमेंट जैसे विभाग का भी चार्ज रहा है। जहां पर इन्होंने केंद्र-राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किया था।

संजय प्रसाद को क्यों हटाया गया था ?

संजय प्रसाद को हटाने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ ही गृह विभाग का भी चार्ज है। इसके साथ ही, सूचना के प्रमुख सचिव के पद पर भी तैनात हैं। एक साथ संजय प्रसाद के पास 3 प्रमुख चार्ज होने के कारण ही गृह विभाग का चार्ज हटाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments