HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : पति बता रहा था नवजात बेटे को अवैध संतान,...

ब्रेकिंग न्यूज : पति बता रहा था नवजात बेटे को अवैध संतान, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि सुनकर रोंगेटे खड़े हो जाएं

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में एक पुलिस कर्मी ने परिवार पर शक का ऐसा ग्रहण लगा कि उसकी पत्नी ने दो बच्चों को जहर देकर आत्म हत कर ली। हरियाणा पुलिस में तैनात जवान की पत्नी ने दूसरे बच्चे को जनम क्या दिया पुलिसकर्मी के दिमाग में शक का कीड़ा कुलबुलाने लगा। इस बात से नाराज पत्नी मायके चली गई। दो माह से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। बताते हैं कि विगत दिवस दोनों का फोन पर फिर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद महिला ने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा का रहने वाला नरेश हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है। कुछ वर्ष पहले उसका विवाह इसी जिले के सुखमनपुर गांव की रहने वाली संजू के साथ हुआ था। बताया गया है कि पति से झगड़े के बाद बीते दो महीने से संजू अपने मायके में रह रही थी। बीते दिन जब मायके वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी संजू ने तीन साल के बेटे के साथ तीन महीने के बेटे की भी जहर देकर हत्या कर दी।
सुशांत सिंह राजपूत केस : एनसीबी ने मारा कामेडियन भारती सिंह के घर पर छापा
इसके बाद वह खुद भी फंदे पर लटक गई। जब परिवार के लोग घर लौटकर आए, तो ये नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक महिला के चचेरे भाई दिलीप ने बताया कि संजू दो माह से अपने मायके में रह रही थी। तीन माह पहले संजू ने एक बेटे को जन्म दिया। संजू का पति इस बेटे को किसी और का बता रहा था। इस वजह से पति और पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद संजू मायके आ गई।
बागेश्वर ब्रेकिंग : लॉ किया और मोटी कमाई के चक्कर में उतर गया काले सोने के धंधे में, सवा तीन लाख की चरस व साथी के साथ पुलिस ने धर दबोचा
उसने बताया कि पति नरेश ने उसके चरित्र को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए हाल ही में तलाक देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को भी उन दोनों के बीच फोन पर बात हुई। दोनों में फोन पर झगड़ा हुआ, जिसकी मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी है। इस झगड़े के बाद संजू बहुत दुखी थी। वह पति द्वारा तलाक मांगे जाने से परेशान हो गई।
बीबीएन ब्रेकिंग : बद्दी पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक दबोचे
वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे फतेहाबाद डीएसपी सुभाष चंद ने बताया कि मृतक महिला के परिवारीजनों के बयान दर्ज किये गये हैं। तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक महिला का पति हरियाणा पुलिस का सिपाही बताया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments