HomeUttarakhandAlmoraAlmora: पत्नी के साथ झगड़ रहा था पति, बहिन ने बुलाई पुलिस,...

Almora: पत्नी के साथ झगड़ रहा था पति, बहिन ने बुलाई पुलिस, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

शराब पीकर उत्पात मचाते दो अन्य भी गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिले के द्वाराहाट में पत्नी के साथ झगड़ा-फसाद कर रहे पति को पुलिस ने समझाया, लेकिन फिर वह नहीं माना। तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते दो अन्य लोग गिरफ्तार किए गए।

गुरुवार को द्वाराहाट थाना पुलिस ने एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बहिन के साथ उसका पति झगड़ा-फसाद कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। वहां जाकर पाया कि पूनम देवी के साथ उसका पति सर्वेश कुमार पुत्र रामसेवक, निवासी शीतलापुष्कर वार्ड, द्वाराहाट झगड़ा-फसाद कर रहा था। पुलिस ने उसे काफी समझाया किन्तु वह नहीं माना। इस पर शान्ति व्यवस्था भंग होने के अंदेशे से पुलिस ने सर्वेश को धारा-151, 107 व 116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।
दो अन्य गिरफ्तार

द्वाराहाट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान द्वारा दो व्यक्तियों संजय भट्ट पुत्र हरीश चन्द्र भट्ट, निवासी धनखलगांव, थाना द्वाराहाट व जगत सिंह नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी, निवासी ग्राम मल्ला सुरना, थाना द्वाराहाट को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों अलग-अलग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। जिन्हें धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments