सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने अथवा प्रचार करने वालों के खिलाफ भाजपा नेतृत्व ने सख्त कार्रवाई अमल में लानी शुरू कर दी है। तौड़ा में पत्नी के अधिवकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर उनके पति पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंसर महादेव राम सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र 26 सौला द्वितीय (तौड़ा) से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कृष्णा रावत के खिलाफ शांति उप्रेती पत्नी गोपालदत्त उप्रेती द्वारा पार्टी के निर्णय की अवहेलना करते हुए चुनाव लड़ा जा रहा है।
साथ ही उनके पति गोपालदत्त उप्रेती द्वारा पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार किये जाने की जानकारी मिली है। जिस कारण उन्हें मंडल कार्यकारिणी से निष्कासित किया जाता है। साथ ही भाजपा के जो भी कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। मंडल अध्यक्ष ने भाजपा नेतृत्व से इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
देखिए, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा भेजा गया पत्र —


