HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः विशाल पेड़ राजमार्ग पर धराशायी, दो घंटे यातायात ठप

बागेश्वरः विशाल पेड़ राजमार्ग पर धराशायी, दो घंटे यातायात ठप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः राष्ट्रीय राजमार्ग ताकुला-बागेश्वर पर एआरटीओ कार्यालय बिलौना के समीप विशालकाय चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वाले यात्री परेशान रहे।

शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चीड़ का पेड़ गिर गया। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, बरेली आदि स्थानों को जाने वाले वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। पेड़ गिरते समय कोई वाहन चपेट में नहीं आया। जिससे बड़ी घटना टल गई। इस सप्ताह पेड़ गिरने की दूसरी घटना है। अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पेड़ गिरा। उनके निर्देशन पर फायर टीम भेजी गई। विशाल पेड़ होने से उसे टुकड़ों में काटा गया। जिससे अधिक समय बर्बाद हुआ।

स्थानीय निवासी शंकर पांडे ने कहा कि लगभग दो घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। लंबे रूट के वाहन भी फंसे रहे। एलएफएम गणेश चंद्र, नवीन चंद्र, चंद्र राम, सोहन लाल, सुनील कुमार आदि ने पेड़ सड़क से हटाया। उसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments