सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। शीतला से लगे जंगल छतोला वन पंचायत में आज सुबह से ही भीषण आग लग गई है। वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतोला वन पंचायत में पड़ने वाले जंगल में आग की भीषण लपटें उठ रही हैं। बताना चाहेंगे कि गर्मियों में तो आग अकसर लग जाया करती है, लेकिन सर्दियों के इस मौसम में लगी आग का कारण किसी की शरारत भी हो सकता है। आग बुझाने की टीम में बृजेश विश्वकर्मा, वन रक्षक विपिन बिष्ट, रमेश बिष्ट आदि ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने के लिए प्रयासरत हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।