HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : फरियादी की आंखों से छलक आए आंसू, जब एसएसपी मीणा...

अल्मोड़ा : फरियादी की आंखों से छलक आए आंसू, जब एसएसपी मीणा की पहल पर पूरी हुई उम्मीद…..पढ़िये ख़बर, देखिए फरियादी का वीडियो !

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। कोरोना काल में संपूर्ण लॉकडाउन पीरियड पर यदि चर्चा करें तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पीएन मीणा ने एक ऐसी शानदार मिशाल पेश की है, जिसने निश्चित रूप से अल्मोड़ा पुलिस डिपार्टमेंट का गौरव बढ़ाया है। आज एक ऐसे फरियादी की पुलिस ने मदद की, जो वास्तव में जरूरतमंद था तथा उसे जीवन रक्षक दवाओं की सख्त जरूरत थी। इनकी दवा एम्स से मंगाई और इसकी एवज में एक भी पैसा फरियादी से नही लिया गया।
आपको बता दें कि एसएसपी की पहल पर लाॅकडाउन के दौरान जरूरमन्दों की फरियाद पर उन्हें अति आवश्यक दवाइयां बाहरी राज्यों एवं जनपदों से उनके घर तक पहुंचवाई जा रही थी, परन्तु वर्तमान में अनलाॅक-2 में जहां सभी सुविधाएं, वाहनों का आवागमन सुचारू हो चुका है। कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आवश्यक दवाइयां बाहरी राज्यों एवं दिल्ली जैसी जगहों से मंगाने में असमर्थ हैं वो उम्मीद पहल पर फरियाद कर रहे हैं। पीएन मीणा द्वारा ऐसे लोगों की प्राथमिकता से हर सम्भव मदद की जा रही हैे। इसी क्रम में श्रीमती दीपा देवी ग्राम मालता, पोस्ट जलना थाना लमगड़ा द्वारा उनकी अतिआवश्यक दवाइयां, जो कि दिल्ली के एम्स से ही लायी जा सकती थी। उसके बारे में प्रभारी मीडिया सेल हेमा ऐठानी को बताया गया। जिनके द्वारा उनसे सभी आवश्यक पर्चे लेते हुए काफी प्रयास के उपरांत दिल्ली एम्स से 02 महीने की दवाइयां शीघ्र मंगवाई गयी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा फरियादी की आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उन्हें उपलब्ध कराते हुए, भविष्य में भी हर सम्भव मदद किये जाने का भरौसा दिलाया। अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित इस मदद को पाकर फरियादी के आंखों में आंसू छलक उठे। उन्होंने कहा कि यदि ये दवाइयां समय से न मिल पाती तो उनके मरीज को काफी दिक्कतें होने लगती हैं। फरियादी द्वारा पुलिस के इस अनोखी पहल की काफी प्रसंशा की गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments