HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : मिठाई पर निर्माण व वैधता तिथि अंकित करना आव्यावहारिक,...

अल्मोड़ा न्यूज : मिठाई पर निर्माण व वैधता तिथि अंकित करना आव्यावहारिक, आदेश वापस ले सरकार, जिला—नगर व्यापार मंडल ने भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कार्यकारिणी की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में मिठाई पर निर्माण और वैधता तिथि अंकित किये जाने के निर्देश पर आपत्ति दर्ज करत हुए इस आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की गई है। बकायदा, संगठन ने इस मुद्दे को लेकर कल शुक्रवार को स्थानीय एम्बेसडर होटल में दोपहर 2 बजे बैठक बुलाई है।
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी और नगर अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि खाद्य विभाग द्वारा जिले के समस्त मिष्ठान विक्रेताओं को अपनी मिठाई पर उसकी वैधता तिथि अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर समस्त मिष्ठान विक्रेता असमंजस की स्थिति में हैं। विक्रेताओं का कहना है कि निर्माण और वैधता तिथि डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों में अंकित की जाती है। खुली मिठाई पर किस प्रकार से दुकानदार वैधता तिथि अंकित करेगा। इसको लेकर कुछ स्पष्ट नही है। ऐसे में किस प्रकार से खाद्य विभाग इसकी जांच करेगा यह भी एक सवाल है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सभी मिठाई विक्रेता सुबह मिठाई तैयार कर दिन में बेचते हैं। ऐसे में खुली मिठाई पर तिथि अंकित करने की वैधता सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि इस नियम को लेकर मिठाई विक्रेताओं में संशय भी बना है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस आदेश की आढ़ में मिठाई विक्रेताओं को बेवजह परेशान किया जा सकता है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी, मनोज अरोड़ा, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येक्ष पांडे, अनिता रावत, कार्तिक साह, सचिव मयंक बिष्ट, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, मनीष जोशी, मिठाई विक्रेता नवनीत बिष्ट, निखिलेश साह, शेखर बिष्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments