सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर



कपकोट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गड़िया ने क्षेत्र में कोविड काल में पूरे मनोयोग से दिन—रात कोरोना संक्रमितों की सेवा में कर रहे और मदद के हाथ बढ़ाने वाले लोगों को पुष्प गुच्छ देकर समानित किया। श्री गढ़िया खुद कोरोना काल में सेवा व मदद के कार्य से जुड़े हैं।
श्री गड़िया ने कपकोट सहित पूरे जिले में कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में 555 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित करने वाले ग्रामीण उत्थान समिति के संचालक उमेश जोशी, कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक कार्यक्रम करने वाले कपकोट थाना के प्रभारी मदन लाल, नगर पंचायत कपकोट में बेहतर सफाई व्यवस्था व सामाजिक कार्य कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में 24 घण्टे सेवा दे रहे प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. बृजेश रावत, मेडिकल उपकरण दवा दे रहे रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य महेश गढ़िया को उनके कार्यालय व आवास जाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर सभी लोगों ने कहा कि कोविडकाल में कोरोना योद्धा के रूप में समाजसेवा करने वाले लोगों की जिम्मेदारी अब और भी बढ़ जाती है, क्योंकि इस महामारी में जनता की उम्मीदें सरकार, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों चिकित्सकों एवं सुरक्षा में जुटे अधिकारियो एवं कर्मचारियों पर रहती हैं। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गड़िया एवं पदाधिकारियों का आभार भी जताया।
उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक
Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका
कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी
शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट
हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

