HomeCovid-19कोविड—19 से जंग : गांव—गांव पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस...

कोविड—19 से जंग : गांव—गांव पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम, गांवों में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को किया जा रहा होम क्वारंटीन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

— सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

कोरोना महामारी से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण के अंतिम पड़ाव पर आज बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों व जनपदों से उन लोगों का लौटना शुरू हो चुका है, जो रोजगारक के लिए बाहर गये थे। इस दौरान बेतालघाट, गरमपानी, लोहाली, चमड़िया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से लोगों का बाहर से आगमन हो चुका है। इन हालातों में विशेष सतर्कता की जरूरत आन पड़ी है। चूंकि कोराना वायरस संक्रमण का खतरा अभी टला नही है। इस दौर में विकासखंड बेतालघाट में भी बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सतीश पंत ने कहा कि 10 रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। ​जैसे ही उनके पास कोई सूचना आती है कि कोई व्यक्ति बाहर से आया है, तो संबंधित गांव में रैपिड रिस्पांस टीम जाकर उनकी स्क्रीनिंग कर रही है। उसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है। सभी स्थलों पर स्वास्थ्य कर्मी स्वयं जा रहे हैं तथा किसी किस्म की कोताही नही बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments