HomeUttarakhandBageshwarसैन्य धाम के लिए भेजा सरयू-गोमती का पवित्र जल

सैन्य धाम के लिए भेजा सरयू-गोमती का पवित्र जल

ADVERTISEMENTS

👉 बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने सौंपा कलश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः पांचवा धाम सैन्य धाम देहरादून में 03 जुलाई को अमर जवान ज्योति का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के पवित्र नदियों का पवित्र जल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने सरयू-गोमती का पवित्र जल कलश सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कर्नल गंगा सिंह बिष्ट को सैन्य धाम ले जाने के लिए प्रदान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम निर्माण हेतु केन्द्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सभी सैनिकों पर गर्व है तथा उन्हें सभी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश तिवारी, महामंत्री संजय परिहार, भावना गड़िया, जीवंती काण्डपाल, प्रकाश शाह, मनोज ओली, बिक्की सुयाल, संजय नेगी, घनश्याम तिवारी, गोविन्द जगाती, पूर्व सैनिक मादो सिंह, महेश राम, किशन सिंह, प्रहलाद सिंह, कमला तिवारी, उमा दूबे आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments