HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: शहीद सैनिकों के घर—आंगन से उठेगी पवित्र मिट्टी और इस...

Bageshwar News: शहीद सैनिकों के घर—आंगन से उठेगी पवित्र मिट्टी और इस मिट्टी से देहरादून में बनेगा ‘शौर्य स्थल’

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
शहीद सैनिकों के घर—आंगन की मिट्टी देहरादून पहुंचाई जाएगी और देहरादून में इस मिट्टी से शौर्य स्थल यानी सैन्य धाम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में आज डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने जरूरी दिशा—निर्देश दिए।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल (अवकाश प्राप्त) जीएस बिष्ट ने बताया कि 07 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के मूनाकोट और जनपद चमोली के देवाल, थराली ब्लॉक से यात्रा होना संभावित है। जिसका समापन राज्य स्थापना दिवस यानी नौ नवंबर को होना है। जिसमें जिले से शहीद हुए सैनिकों के घर से पवित्र मिट्टी लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में 125 शहीद हैं। जिसमें गरुड़ में 27, कपकोट में 40 और बागेश्वर विकासखंड में 58 शहीद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 07 से 12 अक्टूबर तक गरुड़, 16 से 23 बागेश्वर और 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक कपकोट में शहीदों के घर आंगन से पवित्र मिट्टी एकत्र की जाएगी। इस दौरान शहीदों के वीर नारियों, उनके आश्रितों को सम्मान पत्र, शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बीच गरुड़, बागेश्वर और कपकोट विकास खंड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में एसपी सुखबीर सिंह, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीएमओ डा. सुनीता टम्टा, एसडीएम कांडा मोनिका, कपकोट पारितोष वर्मा, गरुड़ राजकुमार पांडे, खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, ईओ राजदेव जायसी, रणजीत बोरा, गोविंद भंडारी, हरीश सोनी, दलीप खेतवाल, किशन मलड़ा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments