ADVERTISEMENTS
पिथौरागढ़ समाचार | पिथौरागढ़ जिले की जिलाधिकारी रीना जोशी ने भी भारी बारिश की चेतावनी के चलते जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल सोमवार को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जबकि प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। नीचे देखें आदेश…
| उत्तराखंड के आठ जिलों में IMD का ‘रेड’ अलर्ट Click Now |

ADVERTISEMENTS

