HomeUttarakhandAlmora"गणपति को भज लीजे" गीत से शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी होली...

“गणपति को भज लीजे” गीत से शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी होली की महफिलें शुरु, त्रिपुरा सुंदरी नव युवक कला केंद्र में बैठकी होली में जुटे होल्यार व संगीत प्रेमी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पौष माह से बैठकी होली का आयोजन शुुरु हो गया है। नगर के संगीत प्रेमियों व होली रसिकों इस होली की परंपरा को संजाए हुए हैं। घरों व क्लबों में शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी होली का आयोजन शुरु कर दिया गया है।
परंपरा को कायम रखते हुए होली रसिकाें ने पौष माह के प्रथम रविवार से नंदा देवी स्थित त्रिपुरा सुंदरी नव युवक कला केंद्र में बैठकी होली का आयोजन शुरु किया। देर रात्रि तक चली इस बैठकी होली की शुरुआत नंदादेवी रामलीला एवं सांस्कृतिक ग्रुप के अध्यक्ष व नगर के प्रसिद्ध होली गायक रंगकर्मी अनिल सनवाल ने राग काफी में गणपति को भज लीजे होली गीत प्रस्तुत कर की। बैठक में संगीत प्रेमियों को परंपरा के अनुसार गुड़ से मुह मीठा कराया गया। उसके बाद विभिन्न होलियों का गायन कर होली गायकों ने देर रात्रि तक रंग जमाया। बैठकी होली में होली गायक जितेश त्रिपाठी ने राग काफी में भव भंजन गुन गाऊं मै अपने राम को मनाऊं होली गीत प्रस्तुत किया। वहीं राग यमन में होली गायक दीप जोशी ने मां त्रिपुरा सुंदरी मैय्या होली गीत गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। वरिष्ठ होली गायक दिनेश जोशी ने राग तिलंग में कौन गलिन गयो श्याम होली गीत गाकर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। देर रात्रि तक चली इस बैठक होली में तबले पर मो. अरशद, रूपेश, प्रमोद कुमार, दिनकर पांडे व शेखर सिजवाली ने संगत की। वहीं राधवेंद्र पंत, अशोक पांडे, शशि मोहन पांडे, संजय जोशी, एलके पंत, योगेश तिवारी, अनिल तिवारी, देवेश जोशी, प्रकाश त्रिपाठी ने भी होली गायन किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments