HomeUttarakhandBageshwarव्यवस्था में छेद: बरसात में भी भतरौला के लोगों के हलक सूखे

व्यवस्था में छेद: बरसात में भी भतरौला के लोगों के हलक सूखे

👉 खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान दफ्तर पर प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर से लगे भतरौला के लोगों के हलक सूखे हैं। दस दिन से पानी नहीं आने से क्षेत्र के लोग बेहाल हैं। खाली बर्तनों को लेकर वह जल संस्थान कार्यालय मंडलसेरा पहुंच गए। यहां ईई के सामने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो सोमवार से वह धरने पर बैठ जाएंगे।

गोपाल राम आर्या के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा वार्ड के भतरौला निवासी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। आधे घंटे तक अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। पिछले दस दिन से वह पानी के लिए परेशान है। क्षेत्र में कहीं भी कोई प्राकृतिक स्रोत तक नहीं है। बारिश के पानी को जमा कर अपना काम चला रहे हैं। विभाग को उनकी समस्या से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। आपदा के दौरान भी अधिकारी कार्यालय से बाहर नहीं आ रहे हैं। लाइनमैनों के सहारे योजनाओं को छोड़ा गया है।

उन्होंने अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर जल्द पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मुन्नी देवी, इंद्रा, गोपुली, सुनीता, गंगा देवी, नीमा देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी, भावना, पुष्पा, शांति, राजेश्वरी देवीख् संगीता, रीता, गीता, खड़क सिंह, हिम्मत राम आदि मौजूद रहे। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता चन्दन सिंह देवड़ी ने बताया कि गत दिनों हुई बारिश से पंप में गाद भर गई थी। इसके अलावा पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इस कारण पानी स्टोर नहीं हो पाया। अब ठीक हो गया है। जल्द भतरौला समेत अन्य स्थानों पर पानी वितरण होगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments