HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल में MRI मशीन का लोकार्पण

हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल में MRI मशीन का लोकार्पण

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | राज्य के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, सहकारिता, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 12 करोड़ 53 लाख की लागत से 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन (Tesla MRI Machine) का लोकार्पणकिया।

अपने सम्बोधन में डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश के चारों मेडिकल कॉलेज (श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी एवं अल्मोड़ा) में लगभग 37 करोड़ की लागत से एमआरआई मशीनें उपलब्ध करा दी गई है। इन मशीनों के संचालन से प्रदेश के आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क सुविधा मुहैया होगी।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

15 अगस्त को नर्सों को ज्वाइनिंग दी जायेगी

रावत ने कहा कि प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज उधमसिंह नगर, पिथौरागढ एवं हरिद्वार जनपदों में बनाये जा रहे जिनका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है जल्द ही इन मेडिकल कॉलेजों का लोकापर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 23 वर्षों से नर्सों की भर्ती नहीं हो पाई थी। सरकार द्वारा 1500 नर्सों के भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है 15 अगस्त को इन नर्सों को ज्वाइनिंग दी जायेगी।

राज्य में चार नए नर्सिंग कॉलेज शीघ्र खोले जायेंगे

डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में चार नए नर्सिंग कॉलेज शीघ्र खोले जायेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथलैब की सुविधा इसी वर्ष दे दी जायेगी। उन्होंने कहा प्रदेश में शतप्रतिशत चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है शेष चिकित्सकों की तैनाती एक माह के भीतर कर दी जायेगी।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार 01 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 तक प्रदेश के 1500 ग्राम सभाओं में आयुष्मान सभा एवं चौपालों का संचालन किया जायेगा। इन आयुष्मान सभाओं के द्वारा प्रत्येक ग्राम के लोगों का आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी।

उन्होंने कहा 2025 तक राज्य को टीबी मुक्त उत्तराखण्ड बनाया है, इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज को दवाईयों के साथ ही 500 रूपये की धनराशि मरीज के खाते में ऑनलाईन भेजी जा रही है साथ ही उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में लगभग 15 हजार टीबी मरीज है इन सब मरीजों का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयसेवी संस्थाओं, चिकित्सालयों के चिकित्सकों, आमजनता आदि ने गोद ले लिया।

एम्बुलेंस का रिस्पांस घटाकर अब 20 मिनट

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों द्वारा इस दिशा में सराहनीय कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा 108 एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम पहले 40 मिनट था उसे घटाकर अब 20 मिनट कर दिया है, रिस्पांस टाइम 20 मिनट के बाद 108 देरी से आती है तो उसे 950 रूपये का जुर्माना देना होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी 2024 तक पूर्ण कर ली जायेगी साथ ही उन्होंने कहा सुशीला तिवारी चिकित्सालय के आडिटोरियम का लोकापर्ण मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र किया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, साकेत अग्रवाल, अध्यक्ष कोआपरेटिव राजेन्द्र सिंह नेगी, विकास भगत, रंजन बर्गली, हेमंत बिष्ट, कार्तिक हर्बोला, नागेश गुप्ता, राहुल झिंगरन, डॉ. जेड ए वारसी के साथ ही प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी, एमएस डॉ. जीएस तितियाल के साथ ही चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद थे।

IRCTC का ऐप और वेबसाइट डाउन, अब यहां से करें Train Ticket बुकिंग Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments