HomeUttarakhandAlmoraCrime News : खुलेआम घूमता मिला जिला बदर हिस्ट्रीशीटर, गिरफ्तार

Crime News : खुलेआम घूमता मिला जिला बदर हिस्ट्रीशीटर, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश पर जिला बदर किये गये ए श्रेणी के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई नाम के इस बदमाश पर गौकशी के तमाम मुकदमे पूर्व से ही दर्ज हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि गत 28 जुलाई, 2022 को 06 माह हेतु जिला बदर किया गया “A” श्रेणी अपराधी शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई पुत्र अलाउद्दीन उर्फ मुन्ना निवासी इन्द्रानगर ठोकर, निकट आस्थाना मस्जिद, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को जिला बदर की अवधि मे थाना बनभूलपूरा क्षेत्रान्तर्गत पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।

एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष बनभूलपूरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सादिक हुसैन द्वारा मय हमराही पुलिस बल के साथ 06 माह हेतु जिला बदर किया गया शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई को जिला बदर की अवधि मे थाना क्षेत्र मे घूमते पाया। जिस पर उसे लाल मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिला बदर की शर्तो का उल्लघन किये जाने पर शाबू कसाई उपरोक्त के विरूद्द 3/10 गुण्डा अधिनियम मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह है इसका आपराधिक इतिहास

शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई गौकशी के अपराधों को करने का आदि है, जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर गौकशी के 02 अभियोग व कोतवाली हल्द्वानी में 01 अभियोग पंजीकृत होने के बाद थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा वर्ष 2019 में शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु उच्चाधिकारियो को रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। 12 अप्रैल, 2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई उपरोक्त की 30 A श्रेणी हिस्ट्रीशीट खोली गयी। जसके बाद 09 अप्रैल, 2020 को हल्द्धानी क्षेत्रान्तर्गत शाहबुद्दीन उपरोक्त को मय सहअभियुक्तों के पुनः गौकशी के अपराध में गिरफ्तार किया गया था।

गौवंशीय पशुओं की चोरी कर मारता था

शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंशीय पशुओं की चोरी कर वध कर अवैध रुप से धनोपार्जन करता रहता है। संगठित अपराध की प्रवृत्ति को देखते हुए 26 जून, 2020 को शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई (गैंग लीडर) व अन्य 02 गैंग के सदस्यों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह है अपराधिक इतिहास

1- FIRNO—144/2016 U/S 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

2- FIRNO—131/2017 U/S 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल

3- FIRNO—140/2018 U/S 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

4- FIRNO—178/2020 U/S 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल

5- FIRNO—300/2020 U/S 2/3 गैंगस्टर अधिनियम कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल

पुलिस टीम में यह थे शामिल –
नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष थाना वनभूलपुरा, उनि सादिक हुसैन, कांस्टेबल रिजवान व मुन्ना सिंह

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments