तल्लीताल/नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के बीच यहाँ ऐतिहासिक पांडवकालीन शिव मंदिर गुफा महादेव की दीवार गिर गयी। जिस वक्त ये दीवार गिरी तब वहां से कुछ राहगीर भी गुजर रहे थे जो इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे, नही तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को दोपहर के वक्त प्राचीन गुफा महादेव मन्दिर कृष्णापुर की दीवार गिर गई और पूरा मलुवा नीचे सड़क पर जा गिरा। उल्लेखनीय है की यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और पाण्डव काल का बताया जाता है। यहाँ गुफा में एक प्राकृतिक शिवलिंग है, जिसका जलाभिषेक प्रकृति नित्य करती है। हर शिवरात्रि को यहाँ भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यह मंदिर अपार आस्था का केंद्र है। मंदिर से जुड़े लोगों ने क्षतिग्रस्त दीवार की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।