HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा से जुड़ी हैं इनकी श्रेष्ठतम स्मृतियां, 13 मई को विवेकानंद मार्ग...

अल्मोड़ा से जुड़ी हैं इनकी श्रेष्ठतम स्मृतियां, 13 मई को विवेकानंद मार्ग का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को अल्मोड़ा आज भी संजोय हुए है। उनकी स्मृतियों को जीवित रखने के उद्देश्य से पल्टन बाजार से खजांची मोहल्ले तक के मार्ग को ‘विवेकानंद मार्ग’ के रूप में घोषित किया गया है। इस मार्ग का उद्घाटन 13 मई, शुक्रवार को किया जायेगा।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि स्वामी विवेकानंद का नगर क्षेत्र में तीन बार प्रवास रहा है। वर्ष 1897 में दूसरी बार जब पहुंचे, तब उनका नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया गया। वह यहां हुए एक ऐतिहासिक समारोह में भाग लेने पल्टन बाजार से खजांची मोहल्ले तक आये थे और लाला बाजार के बद्रीलाल साह के भवन में उन्होंने प्रवास किया था। इस शुभ अवसर पर 13 मई, 2022 शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होना है।

श्री जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रात: 10 बजे पल्टन बाजार में पालिका सीमा पर विवेकानंद मार्ग पट्ट का अनावरण होगा। इसके बाद 10.30 बजे रघुनाथ मंदिर, खजांची मोहल्ले के पास स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर विवेकानंद मार्ग का लोकार्पण किया जायेगा। स्वागत भाषण रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद देंगे।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ, हावड़ा के उपाध्यक्ष स्वामी सुहितानंद महाराज कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनता को भी संबोधित करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी वंदना सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी करेंगे तथा अध्यक्षीय संबोधन देंगे। संचालन कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. दिवा भट्ट व जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के निदेशक विनी बिष्ट द्वारा किया जायेगा। वहीं संपूर्ण व्यवस्था नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव द्वारा की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments