HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : डीएम के प्रयास से महिलाओं के आर्थिक विकास में मदद...

नैनीताल : डीएम के प्रयास से महिलाओं के आर्थिक विकास में मदद कर रही हिलांस कैन्टीन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। महिलायें परिवार के आर्थिक विकास में बढ़-चढ़कर योगदान कर सकती है बशर्ते उनके सही वातावरण और मार्गदर्शन मिले। छोटे-छोटे उत्पादों व लजीज व्यंजनों को तैयार करने में महिलाओें को महारत हासिल हैं। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के आर्थिक विकास में स्वयं सहायता समूह काफी लोकप्रिय एवं क्रियाशील है जिलाधिकारी सविन बंसल का मानना है कि अगर ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को सही मार्गदर्शन एवं तकनीकी जानकारी दी जाए तो वह और बेहतर तरीके से अपने आसपास हो रहे उत्पादों तथा लजीज व्यंजनों के माध्यम से अपना आर्थिक विकास कर सकते है। जिलाधिकारी ने महिलाओं के प्रति सकारात्मक रूख रखते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आगे लाने का काम किया है। सरकारी कार्यालयों, सरकारी अस्पतालों में जहां लोगों की बडी संख्या में आमद होती है इन सभी जगहों पर आने वाले लोगों को चाय, जलपान तथा लजीज व्यंजनों एवं शुद्ध भोजन की दरकार होती है।

सविन बंसल ने बताया है कि कुमाऊं का क्षेत्र विशेषकर नैनीताल जिला पहाड़ी व्यंजन खीरे का रायता, पकौडी, भांग की चटनी, आलू के गुटके के अलावा लजीज भोजन में भट्ट के डुबके, झंगुरे की खीर, मडुवे की रोटी, गहौत की दाल, भटट की चुरकानी, पहाड़ी झोली व अन्य पहाड़ी व्यंजन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्टीय स्तर पर जनप्रिय है। जिले में दूरदराज से आने वाले पर्यटक इन व्यंजनों को बड़े चाव के साथ खाते है। इन सब को बनाने में महिलायें माहिर है।

महिलाओं की इस अद्भुत पाक कला को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह के जरिये जिले के तहसील हल्द्वानी परिसर, विकास भवन परिसर, बीडी पाण्डे चिकित्सालय तथा कलेक्टेट परिसर नैनीताल में हिलांस कैन्टीन खोली हैं जिनका उद्घाटन गुजरे समय में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। यह वो स्थान हैं जहांं बडी संख्या में प्रतिदिन लोग आते है। आने वाले लोगों को शुद्ध गुणवत्ता युक्त भोजन मिले लजीज पहाड़ी व्यंजन मिलें यह उददेश्य खोली गई हिलांस कैन्टीन के जरिये पूरा हो रहा है। इन कैन्टीनों का संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक समूह केन्टीन के जरिये औसतन पांच हजार रूपये प्रतिदिन की ब्रिकी कर रहा है। इन कैन्टीनों के संचालन से जहां महिलाओें की आर्थिक उन्नति हो रही है वही उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। इन कैन्टीनों पर आने वाले लोग भोजन व व्यंजनों की तारीफ करते हुए जिलाधिकारी बंसल के प्रयासों की सराहना कर रहे है।

जिले के चार स्थानों पर खोली गई हिलांस कैंटीन आधुनिकतम रैस्टोरैन्ट को मात दे रही है। उनका आकर्षक लुक भी लोगों को लुभा रहा है। तहसील हल्द्वानी में जय मां भवानी बजुनिया हल्दू विकास खण्ड हल्द्वानी, विकास भवन भीमताल में गीतांजलि स्वयं सहायता समूह भूमियाधार विकास खण्ड भीमताल, कलेक्टेट परिसर नैनीताल में पूजा स्वयं सहायता समूह बिदरामपुर कोटाबाग तथा बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में वन्दना स्वयं सहायता समूह घुग्गु सिगडी विकास खण्ड कोटाबाग द्वारा हिलांस कैन्टीनो का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।

हल्द्वानी : केन्द्रों पर काश्तकारों को सभी सुविधाएं और निर्धारित समर्थन मूल्य का भुगतान हो – डीएम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments