HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री ने किया भवनों का लोकार्पण

सोमेश्वर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री ने किया भवनों का लोकार्पण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमवार को राजकीय हुकम सिंह बोरा महाविद्यालय सोमेश्वर में तीन नये भवनों का लोकार्पण हुआ। यह लोकार्पण मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी लाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। जिससे निकट भविष्य में नये आयाम ​स्थापित होंगे। उन्होंने महाविद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला भवन, कला एवं प्रशास​निक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रेखा आर्या भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, उमेश मेहरा, भुवन जोशी, चंदन बिष्ट, सुंदर राणा, दलीप रौतेला, राधे जोशी, केवल जोशी, बहादुर सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल जलाल, पवन जोशी समेत विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments