सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां नगर के व्यस्तम इलाके चौघानपाटा में लगा हाई वोल्टेज पावर ट्रांसफार्मर लंबे समय से निरीही पशुओं की जान ले रहा है। कुछ समय पूर्व यहां एक बंदर की करंट लगने से भयानक मौत हो गई थी। बंदर जिंदा ही आग में झुलस गया था, वहीं आज बुधवार को फिर एक बिल्ली की करंट लगने के बाद ट्रांसफार्मर के ऊपर ही चिपकने से मौत हो गई है। जिसके बाद से यहां दुर्गन्ध फैल रही है और आस—पास रहने वाले लोग परेशान हैं। ज्ञात रहे कि यहां चौघानपाटा में 400—400 वॉट के दो विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। जिनमें हर समय बिजली का हाई वोल्टेज करंट दौड़ता रहता है। इनमें वोल्टेज का जबरदस्त दबाव भी है। आए दिन यहां ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या भी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संबंधित विभाग को यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने चाहिए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।