HomeBreaking Newsसबसे बड़ी ख़बर : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हाई अलर्ट...

सबसे बड़ी ख़बर : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हाई अलर्ट मोड पर सरकार, पीएम मोदी 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से करेंगे वार्ता

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

Big News/CNE Breaking : देश एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ रहा है। लगातार बढ़ते मामलों को लेकर अब केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। जाहिर सी बात है कि अब जल्द कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कई बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग करेंगे, इस मीटिंग में कोरोना के मामलों पर काबू पाने के लिए नई रणनीति बनाई जाएगी, ज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री ने गत दिवस वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हालात की समीक्षा की थी। अब वह कोरोना के गंभीर होते हालात के मद्देनजर हर्षवर्धन महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोरोना का आंकड़ा सात लाख को पार कर गया है। इधर सूत्र बता रहें कि कोराना संक्रमण से निपटने के लिए स्कूलों की शिक्षा नीति पर भी दोबारा चर्चा हो सकती है। कोरोना का प्रभाव कम होने पर खोले गये शिक्षण संस्थानों को लेकर भी पुर्नचर्चा होने की सम्भावना है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से Click Now

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments