HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: इधर पोक्सो एक्ट में दुष्कर्मी दबोचा, उधर 03 बच्चों समेत गुम...

अल्मोड़ा: इधर पोक्सो एक्ट में दुष्कर्मी दबोचा, उधर 03 बच्चों समेत गुम महिला बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलांतर्गत एक मामले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे मामले में अपने 03 बच्चों के साथ गुम हुई महिला को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।

जिले के लमगड़ा थानांतर्गत क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लमगड़ा थाने में एक दुष्कर्म के आरोपी सुरेश चंद्र के खिलाफ अन्य धाराओं समेत पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने इस आरोपी द्वारा उसकी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गई थी। इसके बाद लमगड़ा थाना पुलिस की टीम ने आरोपी की खोजबीन शुरु की। टीम ने गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी सुरेश चन्द्र को थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत दुर्गानगर यात्री स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट व देवराज सिंह शामिल रहे।
बच्चों समेत गुम हुई महिला बरामद

अल्मोड़ा तहसील राजस्व क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी कि उसकी पत्नी तीन नाबालिग बच्चों सहित घर से बिना बताये कहीं चले गई। इस पर एफआईआर दर्ज की गई और त्वरित कार्यवाही के​ लिए इस मामले की विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को हस्तान्तरित हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने विवेचना व गुम महिला व बच्चों को बरामद करने के निर्देश महिला थानाध्यक्ष को दिए। इसके लिए महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या के नेतृत्व में टीम गठित हुई। गहन छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को उसके तीन नाबालिग बच्चों के साथ दिल्ली के उत्तम विहार से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक तनूजा हयांकी, हेड कांस्टेबल संदीप पांडे व महिला कांस्टेबल सुदेश शामिल रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments