HomeAccidentगरमपानी ब्रेकिंग : यहां सड़क पर पलट गया डंपर, जाम से हुई...

गरमपानी ब्रेकिंग : यहां सड़क पर पलट गया डंपर, जाम से हुई फजीहत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

वर्धा से निर्माण सामग्री लेकर चोपड़ा आ रहा एक डंपर यहां जवाहर नवोदय के निकट अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिस कारण हल्द्वानी—अल्मोड़ा एनएच पर यातायात प्रभावित हुआ और करीब आधे घंटे तक जाम लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसाार वर्धा से डंपर संख्या यूके 04 सीए 7942 यहां चोपड़ा के लिए सीमेंट, रेता व ईंट आदि निर्माण सामग्री लेकर निकला। यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगरकोट के समीप अचानक रेता के ढेर पर चढ़ जाने से सड़क पर ही पलट गया। यह घटना आज सुबह, बुधवार करीब 5.30 बजे की है। डंपर को चालक चिंता राम पुत्र किशन राम, निवासी ग्राम सिरसा चला रहा था, वह पूरी तरह सुरक्षित है। बाद में जेसीबी मशीन बुलवा कर डंपर को उठा कर एक ओर कर दिया गया। तब ​कहीं जाकर जाम खुला और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments