HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : यहां गधेरे में फंस गई मरीज को ले...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : यहां गधेरे में फंस गई मरीज को ले जा रही एंबुलेंस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां बसोली—नाईढोल मोटर मार्ग में ​स्थित बिनसर गधेरे को पार करते वक्त मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस फंस गई। जिसके बाद अफरा—तफरी की स्थिति पैदा हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी जब स्थानीय नागरिक एंबूलेंस को नही निकाल पाये तो जेसीबी बुलवानी पड़ी, जिससे मदद से गधेरे में फंसी एंबुलेंस को निकाला जा सका।

उल्लेखनीय है बसोली से नाईढोल मोटर मार्ग किलोमीटर एक में बिनसर गधेरे में वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डाल पानी के तेज बहाव को पार किया करते हैं। यहां बीते सालों में कई हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद यहां एक अदद पुल का निर्माण सालों से अधर में लटका हुआ है। आम दिनों में चालक भकूना नदी के गधेरे से वाहन ले जाते हैं लेकिन बारिश के दौरान नदी में पानी बढ़ जाने से मार्ग में यातायात बंद हो जाता है।

पुल नहीं होने से आम लोगों के साथ ही स्कूल आने जाने में बच्चों तथा महिलाओं को खासी दिक्कत होती है। वहीं बारिश के दौरान लोग यातायात सुविधा से भी वंचित हो जाते हैं। इधर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि यहां पुल निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा किया जाना है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां आवासीय भवन में चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह नयाल ने बताया कि इन दिनों गाड़ियां नदी से होते हुए जा रही हैं। इस सड़क को बने 5 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। यहां पर एक साल से पुल का कार्य निर्माणाधीन है। अभी तक पुल का कार्य नहीं हो पाने से क्षेत्र के अनेकों गांव को बहुत बड़ा खतरे से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आज यहां पर इसमें एक एंबुलेंस फस गई थी, जिसमें मरीज भी था। जिसको सभी ग्रामीणों ने जेसीबी के माध्यम से निकाल कर उसके गंतव्य स्थान को रवाना किया, और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

कार्य में लापरवाही बरत रहा विभाग : जिपं सदस्य महेश नयाल

लंबे समय पुल निर्माण के लिए विभाग से वार्ता हो रहीं है, लेकिन विभाग लगातार कार्य में लापरवाही बरत रहा है। जिस कारण समय पर निर्माण काम पूरे नहीं हो पा रहे है। जल्द ही पुल निर्माण किया जाए। जिससे की आवागमन में लोगों को परेशानी न हो। — महेश नयाल, जिला महामंत्री भाजपा व जिला पंचायत सदस्य

रूद्रपुर ब्रेकिंग : यहां छत से गिरकर 28 वर्षीय युवक की मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments